गांव में ही शुरू हुआ धान उपार्जन केंद्र, मदन सिंह मरकाम की राह हुई आसान...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कोरबा जिले में 08 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं।
इस पहल से ग्राम मुढ़ाली के कृषक श्री मदन सिंह मरकाम को बड़ी राहत मिली है। पहले उन्हें धान बेचने के लिए अखरापाली जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही उपार्जन केंद्र शुरू होने से लंबी दूरी तय करने और अतिरिक्त परिवहन खर्च से मुक्ति मिली है। इससे समय और श्रम की बचत के साथ धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
#धान_खरीदी_2026
#DhanKharidi2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh