दिवंगत SI मोतीलाल इस्के की बेटी वर्षा को अनुकंपा नियुक्ति
देवास। सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए उप निरीक्षक मोतीलाल इस्के की पुत्री वर्षा इस्के को पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उन्हें सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने वर्षा इस्के को नियुक्ति आदेश सौंपा। मोतीलाल इस्के का 4 दिसंबर 2025 को निधन हुआ था। शासन के प्रावधानों के तहत उनकी पुत्री को यह नियुक्ति दी गई है।
नियुक्ति आदेश मिलने पर वर्षा इस्के ने पुलिस विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी गेहलोद ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही।