
कानपुर में 19 स्कूलों की मान्यता समाप्त, शिक्षा विभाग करेगा रिकॉर्ड सुरक्षित
कानपुर में लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को शामिल न कराने और नियमित कक्षाएं संचालित न होने के कारण 19 वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। यह कार्रवाई इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के तहत की गई है।
डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में इन विद्यालयों से कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है। अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों के शैक्षिक अभिलेखों को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि छात्रों के भविष्य से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रह सकें।
जिन प्रमुख विद्यालयों की मान्यता समाप्त हुई उनमें सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल (अशोक नगर), सेंट मार्टिन हायर सेकेंडरी स्कूल (यशोदा नगर), आर्य वैदिक इंटर कॉलेज (अर्मापुर), चाचा नेहरू इंटर कॉलेज (साकेत नगर), गुरु गोरखनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कुल 19 विद्यालय शामिल हैं।
👉क्या ऐसे स्कूलों पर पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 कानपुर 🎯 Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #EducationNews #SchoolNews #UPBoard #DIOS #SchoolClosed #UttarPradesh #KanpurCity #HindiNews #LatestNews #EducationDepartment #ViralNews #SchoolRecognition #BoardExam #UPNews