कानपुर: छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
कल्याणपुर और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कोचिंग पढ़ाने जा रही छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मो. दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत साबित हुई, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल, दो प्लास्टिक की बोतलों में ज्वलनशील पदार्थ और एक बैग बरामद किया।
तलाशी के दौरान बैग से 510 ग्राम चरस भी बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
📍 कानपुर 📸 Ground Zero News
.
.
.
#Kanpur #KanpurPolice #Kalyanpur #Rawatpur #CrimeNew