कानपुर: देशी बम कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
कल्याणपुर क्षेत्र में देशी बम से हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बाइक के साइलेंसर को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री जुटाकर देशी बम तैयार किया और महिला के घर के बाहर फेंका, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिवा यादव और पारस ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने यूट्यूब से बम बनाने की जानकारी ली थी। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
📍 स्थान: कल्याणपुर, कानपुर
📢 Ground Zero News
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #Kalyanpur #CrimeNews UPPolice