आगर-मालवा में बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आगर।ओडिशा से आया एक परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन करने आया था। उज्जैन से किराए की कार ली थी।
शुक्रवार रात क्षेत्र में करीब 3.7 इंच मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मंदिर के पास वाला बरसाती नाला उफान पर आ गया। रात के अंधेरे में पुलिया पर बह रहे पानी का अंदाजा चालक को नहीं लगा और कार तेज बहाव में बह गई।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में पलटी हुई कार देखी तब हादसे का पता चला
इस भयानक हादसे में मृतक कुल 8 लोग जिसमे 3 पुरुष, 2 महिलाएं, 3 बच्चे
सबके गले में माता की लाल चुनरी (आशीर्वाद) लिपटी मिली।
पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार और शवों को निकाला। कलेक्टर और SP मौके पर पहुंचे। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।