#कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत STF कांगड़ा ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 2.044 किलोग्राम अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 112 पर दें और इस जन-अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें।