
वाराणसी में इलाज कराने पहुंची महिला लापता, दो छोटे बच्चों की मां की तलाश तेज
राजपुर क्षेत्र के वाराणसी में निवास करने वाले बंधुओं एवं सभी शुभचिंतकों से मानवीय अपील की गई है। राजपुर निवासी मंटू कुमार शौण्डिक की पत्नी प्रीति देवी के लापता होने की सूचना सामने आई है।
बताया गया है कि 4 सितंबर 2026 को प्रीति देवी अपने पति के साथ वाराणसी के मडुआडीह स्थित डॉ. विवेक शर्मा के निजी क्लिनिक में इलाज कराने पहुंची थीं। इसी दौरान वह वहां से अचानक लापता हो गईं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रीति देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
परिजनों ने वाराणसी एवं राजपुर क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रीति देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर:
8507357012 | 9771552150 | 800246793 /,8757536216
एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसकी मां और बच्चों को उनका सहारा वापस दिला सकती है। खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।
#PritiDevi #MissingWoman #Varanasi #Manduadih #Rajpur #Aurangabad #Bihar #MissingPerson #HelpFindPriti #महिलालापता #लापतामहिला #वाराणसी #मडुआडीह #राजपुर #औरंगाबाद #बिहार #मानवीयअपील #जरूरशेयरकरें #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #HuchTag #ViralNews #viralpost