औरंगाबाद की सूर्य नगरी देव में कार्तिक छठ महापर्व के अवसर पर ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर भव्य सूर्य महाआरती सह गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री सूर्य नारायण सेवा समिति की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराएंगे।
इस दौरान सूर्यकुंड के घाटों पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में IG विकास वैभव, DM अभिलाषा शर्मा और SP उपेंद्रनाथ वर्मा समेत जिले के कई वरीय अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
#DevChhath #DevSuryaTemple #Aurangabad #SuryaMahaAarti #KartikChhath #BiharNews #SITYOGNews
Bihar, India | Nov 12, 2026