गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुजियाडीह निवासी गंगिया देवी ने टोटो वाहन से पांच बैटरी चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में गंगिया देवी ने बताया कि 29 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे उनका छोटा बेटा टोटो वाहन JH 11 AS-2863 को घर के बाहर खड़ा कर घर चला गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर देखा कि टोटो वहां नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की।
खोजबीन के दौरान कुछ दूरी पर टोटो खड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि टोटो में लगी कुल पांच बैटरियां गायब थीं। महिला के अनुसार, अज्ञात चोर बैटरियां चोरी कर मौके से फरार हो गए।
गंगिया देवी ने आवेदन में बताया कि चोरी हुई पांचों बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 60,500 रुपये है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच-पड़ताल कर चोरी गई बैटरियों को बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
#Giridih #theft #battery #mufasilthana