राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए जनकल्याण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया गया और उनके सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।
वहीं, Reform Utsav को People’s Plan Campaign के साथ जोड़कर ग्राम सभाओं के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्राम स्तर पर योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लाभुकों तक सरकारी सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #Giridih #Jharkhand #ReformUtsav #PeoplesPlanCampaign #GramSabha