नैनो यूरिया से पवन गबेल की खेती बनी लाभकारी
ग्राम बंदोरा के प्रगतिशील किसान पवन गबेल ने नैनो यूरिया (तरल) का उपयोग कर खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया को खेत तक ले जाना आसान है, जिससे समय, श्रम और लागत की बचत होती है। इसके उपयोग से फसल को समय पर पोषण मिला और उत्पादन में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। पवन गबेल ने अन्य किसानों से भी उन्नत कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ लेने की अपील की।
#नैनो_डीएपी
#नैनो_यूरिया
#saktidist
#sakti
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh