ब्रेकिंग न्यूज़ |
👉रायबरेली।सोमु ढाबा संचालक रवि सिंह हत्याकांड: दो आरोपियों के कोर्ट में पेश न होने पर सुनवाई टली, गैर-जमानती वारंट जारी
👉रायबरेली के चर्चित सोमु ढाबा संचालक रवि सिंह हत्याकांड में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान अहम कार्रवाई हुई।
पत्रावली निस्तारण हेतु मामला धारा 348 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत नियत था, लेकिन अभियुक्त झुरहा उर्फ जयचंद और सुमेर उर्फ रामसुमेर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए।
👉दोनों आरोपियों की लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए माननीय न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया। साथ ही अभियुक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इस कार्रवाई के बाद चर्चित रवि सिंह हत्याकांड की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब सभी की नजरें 7 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।