रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। मिलएरिया थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमावा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि देर रात मिलएरिया थाना क्षेत्र के लोनियन का पुरवा गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं और नई चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 12.80 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक यह बरामदगी मिलएरिया के तकिया चौ�