#अलीगढ़ में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की ऑडी से कुचलकर व्यक्ति की मौत, हॉर्न बजाने को लेकर विवाद का आरोप, भतीजे विक्रांत की पहचान, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित,अलीगढ़ के सारसौल में दशहरे की रात ऑडी कार की टक्कर से हलवाई मनोज (40) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी कन्हैया घायल हो गया। कार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के नाम पंजीकृत बताई जा रही है। घायल कन्हैया के मुताबिक, हॉर्न बजाने को लेकर विवाद के बाद कार सवारों ने मनोज को पीछे से टक्कर मारी और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने हत्या के पहलू से जांच शुरू कर ऑडी कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय कार भाजपा नेता का भतीजा चला रहा था। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
#Aligarh #AligarhNews #AligarhPolice #RoadAccident #CrimeNews #UttarPradesh #ViralVideo
Koil, Aligarh | Oct 23, 2026