मऊ में दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, कोपागंज पुलिस ने काछीकला अंडरपास से दबोचा
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव का है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज पुलिस ने आरोपी उमेश चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 31 वर्ष है और वह काछीकला गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 10 नवंबर को सुबह करीब 10 बजकर 32 मिनट पर काछीकला अंडरपास की सर्विस लेन के किनारे से की गई। उसके खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।