#खुरई में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा #क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पिछोर। 19 अगस्त 2026 की रात ग्राम खुरई, पिछोर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
फिलहाल प्रतिमा को किस व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त किया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ग्रामीण अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।