बिहार में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर इस समय बिहार की राजनीति और प्रशासन दोनों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भोजपुर जिले में हुए इस एनकाउंटर को लेकर पुलिस और परिजनों के दावे अलग-अलग हैं, जिसके बाद जांच और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने गोली चलाई। वहीं पुलिस का दावा है कि कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई।... जबकि खुद भरत के फेसबुक लाइव के माध्यम से पता चल रहा है कि भारत तिवारी ने बंदूक को फेंक दिया था
भरत तिवारी की मौत के बाद आरा और आसपास के इलाकों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। हालात संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई...
एनकाउंटर मामले में पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें भरत तिवारी के पिता, भाई और अन्य लोगों को नामजद किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों की जांच की जा रही है।
#BharatTiwari