
नवीनगर में तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा का आयोजन, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे कथा वाचन
औरंगाबाद जिला के नवीनगर में 28 से 30 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है।
कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्री हनुमत कथा का रसपान कराएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा सुनने का अवसर मिलेगा।
आयोजन को सफल बनाने में श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, सुरेश सोनी, उमेश कुमार, अक्षय पांडेय, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, विजय सिंह, नवीन कुमार सहित नवीनगर के तमाम लोगों का सहयोग मिल रहा है।आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से भक्ति, धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। आयोजक मुकेश कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।वहीं आयोजक की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की भी संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है।
#Nabinagar #HanumatKatha #BageshwarDham #DhirendraShastri