
आगर-मालवा में 'नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना' पर जागरूकता शिविर संपन्न
आगर-मालवा, 17 जुलाई 2026/ वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस "नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना" विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । तत्पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, मोटर वाहन अधिनियम तथा वन्यजीव संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह ने "नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना" के संबंध में वन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला और आमजन को वन्यजीवों के संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में नियमानुसार सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का संचालन वन रक्षक श्री के पी सिंह झाला ने किया । आभार सुसनेर के रेंजरश्री चंदरसिंह पवार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर श्री फतेह सिंह निनामा, रेंजर श्री अशोक सिंह बघेल वन विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#आगरमालवा
#agarmalwa