केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगता की आठ श्रेणियों के आकलन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश मार्च, 2024 में जारी मानकों की जगह लेंगे।
इसमें बौनेपन को भी दिव्यांगता माना जाएगा और बौनेपन की परिभाषा में 147 सेंटीमीटर (4 फीट 8 इंच) से कम लंबाई के वयस्कों को शामिल किया गया है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 18 नवंबर को ये दिशानिर्देश जारी किए। इनमें चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता, दृष्टिबाधा, श्रवणबाधा और वाणी एवं भाषा संबंधी दिव्यांगता, सीखने की क्षमता संबंधी दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, मानसिक बीमारी, रक्त विकार, बहु-दिव्यांगता एवं दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी विकार शामिल हैं।
Namkum, Ranchi | Nov 21, 2026