रेलवे गेट खुला तो जनता को मिली राहत, लेकिन जिम्मेदारों की जवाबदेही का गेट कब खुलेगा?
रेलवे ट्रैक का काम पूरा होते ही आखिरकार बीती रात बनखेड़ी रेलवे गेट खोल दिया गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू होने से गाडरवारा-पिपरिया जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
लेकिन सवाल यह है कि इतने दिनों तक क्षेत्रवासी ओल पुल के नीचे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर धक्के खाते रहे, यातायात बाधित होता रहा, तब जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संवेदनशीलता कहां सो रही थी?
सत्ता पक्ष की कुंभकर्णी नींद और फूल छाप विपक्ष की दोमुंही राजनीति ने जनता की परेशानी पर कितनी आवाज उठाई, यह क्षेत्र की जनता अच्छी तरह जानती है।
जनता को सिर्फ चुनाव के समय याद करने वालों को याद रखना चाहिए कि जनता की याददाश्त कमजोर नहीं होती। आने वाले चुनाव में सवाल भी होंगे और जवाब भी मांगें जाएंगे।