सासाराम में बड़ी चोरी! छठ घाट गया था परिवार, चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी उड़ाई।
सासाराम के महद्दीगंज में चोरों ने छठ पर्व के दौरान बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विशाल कुमार उर्फ सम्मी का पूरा परिवार छठ पूजा के लिए घाट पर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 6 लाख रुपये के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए।
देर रात करीब एक बजे जब परिवार घर लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आस्था के महापर्व के बीच चोरी की इस वारदात ने मोहल्ले में चिंता बढ़ा दी है। आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे?
#SasaramNews #Rohtas #BiharNews #Sasaram #ChhathPuja #CrimeNews #RohtasMedia
Sasaram, Rohtas | Nov 16, 2026