मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त प्रतिबंध होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र और चांदी द्वार तक जाकर रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होते ही महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने कड़ा रुख अपनाते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, साथ ही संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है।
#MahakalTemple #Ujjain #VIPCulture