
*अर्पित त्रिपाठी नगर अध्यक्ष,करन प्रजापति बने नगर मंत्री*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला भिण्ड नगर इकाई लहार का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को सांदीपनि विद्यालय लहार में हुआ शिविर के समापन में सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई|
प्रशिक्षण शिविर में जिला विद्यार्थी विस्तारक अमित कुमार राय एवं जिला संयोजक सूर्या भदौरिया निर्वाचन अधिकारी शिवा भदौरिया एवं भाग संयोजक नीलेश भारद्वाज (नीलू) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे | निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत अर्पित त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष एवं करन प्रजापति को नगर मंत्री निर्वाचित किया गया | नवीन कार्यकारिणी में अनुराग पांडेय , मनोज दीक्षित, आशुतोष श्रीवास को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया | वहीं रवि तिवारी, ईशा दुबे, राहुल राठौर, देवांश दुबे को नगर सहमंत्री तथा नगर कोषाध्यक्ष हिमांशु दुबे , SFS संयोजक विकाश नगायच सह SFS संयोजक ध्यानेंद्र राजपूत,SFD संयोजक प्रियांशु दुबे, सह SFD संयोजक शिवम पचौरी खेलोभारत संयोजक शिवम प्रजापति महाविद्यालय संयोजक निखिल भटेले सह संयोजक भानु शर्मा ,कार्यालय मंत्री कृष्णा सोनी विधालय संयोजक श्यामसुंदर बघेल सोशल मीडिया कृष्णा गुप्ता कलामंच संयोजक श्रेया उपाध्याय ,दिव्या गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक अमित कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र पुनर्निर्माण में एबीवीपी की भूमिका पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला |जिला संयोजक सूर्या भदौरिया ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी छात्रहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी इस मौके पर अनेक छात्र उपस्थित रहे