उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों के चिन्हांकन के लिए होगा डोर-टू-डोर सर्वे
बड़वानी 23 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह निर्देशन में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (2022-2027) का सफल संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और असाक्षरों को प्रोत्साहित करने के लिए हाट-बाजारों व रात्रिकालीन चौपालों के आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विकासखंड स्रोत व सह-समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि वे 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों का डोर-टू-डोर सर्वे कर उनका चिन्हांकन करें और NILP MP ऐप पर पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा, नोडल अधिकारियों और शिक्षकों के माध्यम से साक्षर नागरिकों को स्वयंसेवक (अक्षर साथी) के रूप में जोड़कर सामाजिक चेतना केंद्रों का संचालन करने तथा हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं को इच वन टीच वन मुहिम के तहत अपने परिवार के असाक्षर सदस्यों को साक्षर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि आगामी सितंबर 2026 में होने वाली मूल्यांकन परीक्षा में जिले से अधिक से अधिक नव-साक्षर शामिल हो सकें।