मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने TET परीक्षा के आयोजन की तारीख तय कर दी है। परीक्षा 20 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 34,199 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें सरकारी स्कूलों के लगभग 20 हजार और निजी स्कूलों के करीब 14 हजार शिक्षक शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें परीक्षा की तैयारियों और आगे जारी होने वाले दिशा-निर्देशों पर टिकी हैं।