
बिलासपुर में मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग समेत 2 आरोपी ट्रेस
बिलासपुर। अपर निहाल सेक्टर स्थित शिव चामुंडा माता मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने के मामले में थाना सदर बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया तांबे का नाग भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को मंदिर से दो आरोपियों द्वारा तांबे का नाग चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में थाना सदर बिलासपुर में अभियोग संख्या 195/26, दिनांक 12 अगस्त 2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया। इनमें से एक आरोपी नाबालिग पाया गया, जिसके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान ऋषभ शर्मा पुत्र राम पाल शर्मा, निवासी गांव चमलोग, डाकघर देवली, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ऋषभ शर्मा की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया तांबे का नाग बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जारी है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Bilaspur #HimachalNews #BilaspurPolice #CrimeNews #TempleTheft #HimachalPradesh #NewsTodayHimachal