'PoK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', शहबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भारत के साथ जुड़ने की मांग।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में हजारों लोग पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी इस इलाके में सरकार के कंट्रोल का विरोध कर रहे हैं। बीते 22 दिनों से रावलकोट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
ईदगाह ग्राउंड में हुए प्रदर्शन के दौरान, वक्ताओं ने कहा कि इस इलाके को अब पाकिस्तान के कंट्रोल में नहीं माना जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी कि वो भारत के साथ जुड़ जाएंगे।