आर के सिन्हा के ब्रह्मभोज में एक फ्रेम में दिखे तीन सियासी विरोधी।
दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद और देश के सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी एसआईएस के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (RK सिन्हा) के ब्रह्मभोज के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार की सियासत का अनोखा संगम देखने को मिला।
इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर और RJD नेता रोहिणी आचार्य एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।
तीनों नेता अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से आते हैं, लेकिन RK सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच पर पहुंचे थे। इसी दौरान चाय पर चर्चा करते हुए उनकी ये तस्वीर कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फोटो में बाएं से सम्राट चौधरी हाथ में चाय का कप लिए हुए दिख रहे हैं, बीच में प्रशांत किशोर और दाईं ओर रोहिणी आचार्य बैठी हुई हैं।