
#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम में विवेचनाओं की गहन समीक्षा , अपराध नियंत्रण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए सख्त निर्देश ,
अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के साथ सर्किल चरखारी अन्तर्गत थाना चरखारी, श्रीनगर एवं खरेला में नियुक्त समस्त विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया ।
अर्दली रूम के दौरान UP Police के SSO (Single Sign On) पोर्टल पर प्रदर्शित 60/90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य लंबित विवेचनाएं, शिकायती प्रार्थना पत्र, IGRS प्रकरण, पंचायतनामा जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की खोज, अपहृताओं की बरामदगी, निरोधात्मक कार्यवाही, न्यायालय से निर्गत NBW की तामील, ई-समन, यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, NCRP पोर्टल एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया।
इस दौरान उपस्थित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं समस्त विवेचनाधिकारियों से उनके प्रकरणों के संबंध में बिंदुवार समीक्षा करते हुए निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विवेचक अपने-अपने प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, NBW की शत-प्रतिशत तामील एवं जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा थाना चरखारी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई तथा व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।
#mahoba #mahobapost #news #mahobapolice
Mahoba, Mahoba | Sep 10, 2026