भोलमारा से गुजरा हाथियों का झुंड, नेपाल की ओर बढ़ने की आशंका 🐘🐘
भारत-नेपाल सीमा से सटे ठाकुरगंज प्रखंड की भोलमारा पंचायत से अभी-अभी हाथियों का झुंड गुजरने की खबर सामने आई है। खेतों में मिले पैरों के निशान से स्थानीय लोगों ने हाथियों की पहचान की है। आशंका जताई जा रही है कि झुंड नेपाल की ओर बढ़ गया है।
गौरतलब है कि आज दिनभर बहादुरगंज प्रखंड के गांगी समेत आसपास के गांवों में हाथियों की गतिविधियों से लोग सहमे रहे। इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत की भी खबर सामने आई है।
⚠️ सावधान रहें! हाथियों के नजदीक जाने, उनका पीछा करने या उन्हें घेरने की कोशिश न करें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दें।
#boltakishanganjnews #Thakurganj #Kishanganj #BiharNews #ElephantAlert #BreakingNews