
छतरपुर 🆕 छतरपुर जिले के थाना भगवा पुलिस ने 8 साल पुराने मोटरयान व कराधान अधिनियम एवं 7 साल पुराने मारपीट व एससीएसटी पृथक पृथक 2 प्रकरण के 2 वारंटियों को "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार।
एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
पुलिस थाना भगवा अंतर्गत वर्ष 2018, 8 वर्ष पुराने मोटर यान अधिनियम व कराधान अधिनियम के प्रकरण का वारंटी तथा वर्ष 2019, 7 वर्ष पुराने मारपीट व एससी एसटी प्रकरण के वारंटी फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा मोटर यान अधिनियम व कराधान अधिनियम प्रकरण के फरार वारंटी ओम प्रकाश पिता बाबूलाल ब्राह्मण निवासी ग्राम देवदरा, थाना बल्देवगढ़, जिला टीकमगढ़
मारपीट व एससी एसटी अधिनियम प्रकरण के फरार वारंटी नरेंद्र सिंह बुंदेला पिता हाकिम सिंह बुंदेला निवासी ग्राम मडीखेरा, थाना भगवा, जिला छतरपुर
को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक रामसिया चौधरी, प्रधान आरक्षक कल्याण, मिहीलाल, आरक्षक विकास, सत्येंद्र अहिरवार व टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur