10 नवंबर से धान खरीदी के लिए टोकन जारी, तुहर टोकन ऐप से घर बैठे मिलेगी सुविधा
समिति में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, 24 घंटे ऑनलाइन ले सकेंगे टोकन
जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसान 10 नवंबर से ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिदिन 70 प्रतिशत टोकन ऐप से और 30 प्रतिशत समिति से जारी होंगे। जिले में 96 समितियों के अंतर्गत 129 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-3663
#धान_खरीदी_2026_27 #तुहर_टोकन_ऐप #किसान_कल्याण #धान_उपार्जन
#saktidist