Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

योजना दर्शन - प्रधानमंत्री वंदन योजना - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर

MORE NEWS

जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर (म.प्र.)
समाचार
फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक करें-सांसद श्री तोमर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित
 -----
#श्योपुर-/ सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक किया जायें तथा अभियान के तहत शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति किसानों को जागरूक किया जायें तथा फार्मर आईडी बनाने के लिए गठित दल की गांव में पहुंचने से पूर्व सूचना का प्रचार-प्रसार कराया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिनों संपन्न हुई दिशा की बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट सहित कृषि, बिजली, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीआईयू, एमपीआरडीसी, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में 3 जून से 20 जून तक फार्मर आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान सभी किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूर्ण किय जायें, साथ ही ई-विकास प्रणाली के संबंध में भी किसानों को जानकारी प्रदान की जायें। इस दौरान एसएलआर श्री कुलदीप बोहरे ने बताया कि जिले में अधिकतर किसानों की फार्मर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिन किसानों के दो सर्वे में नाम है, उन सबको एकजाई करने की कार्यवाही भी अभियान के तहत की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से मंदिर भूमि के नाम से दर्ज भूमि के लिए भी उर्वरक प्रदान किया जायेंगा, इसकी व्यवस्था भी ई-विकास प्रणाली अंतर्गत की गई है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि वर्तमान में कुल 13097.145 मै.टन उर्वरक उपलब्ध है।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जायें तथा इन शिविरों में ऐसे पात्र हितग्राही जो योजनाओं के लाभ से शेष है, उनका पंजीयन कर लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जायें। 

बजट में सम्मिलित सडको की डीपीआर तैयार करने के निर्देश

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बजट में स्वीकृत सडको ग्राम गिलास से चंबल नहर होते हुए खेडा मार्ग तक, तलावदा रोड से बहरामपुरा माली बस्ती की ओर, सेंसईपुरा मोरावन टिकटोली मार्ग, सलापुरा नहर से नागदा तक पहुंच मार्ग, सोठवा से रन्नौद मार्ग, चंबल नहर सामाखाड से नयागांव बावडीचापा तक सडक निर्माण की डीपीआर शीघ्रता से तैयार कराई जाये तथा आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। उक्त कार्यो में उनके सहयोग की आवश्यकता हो तो अवगत कराया जायें। 

वर्षा पूर्व शुरू होंगे मानपुर और चंबल नहर-नागदा पुल

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर को ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि वर्षा से पूर्व मानपुर तथा चंबल नहर स्थित सीप नदी पर बन रहे नागदा पुल को शुरू करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरोदा में सीप नदी पर बनने वाले पुल के लिए टेण्डर की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार निमोदामठ में भी पुल की ड्रांइग बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोडने के लिए पनवाड में पार्वती नदी पर बनने वाले पुल के लिए 53.38 करोड रूपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर (म.प्र.) समाचार फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक करें-सांसद श्री तोमर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित ----- #श्योपुर-/ सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक किया जायें तथा अभियान के तहत शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति किसानों को जागरूक किया जायें तथा फार्मर आईडी बनाने के लिए गठित दल की गांव में पहुंचने से पूर्व सूचना का प्रचार-प्रसार कराया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिनों संपन्न हुई दिशा की बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट सहित कृषि, बिजली, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीआईयू, एमपीआरडीसी, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में 3 जून से 20 जून तक फार्मर आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान सभी किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूर्ण किय जायें, साथ ही ई-विकास प्रणाली के संबंध में भी किसानों को जानकारी प्रदान की जायें। इस दौरान एसएलआर श्री कुलदीप बोहरे ने बताया कि जिले में अधिकतर किसानों की फार्मर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिन किसानों के दो सर्वे में नाम है, उन सबको एकजाई करने की कार्यवाही भी अभियान के तहत की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से मंदिर भूमि के नाम से दर्ज भूमि के लिए भी उर्वरक प्रदान किया जायेंगा, इसकी व्यवस्था भी ई-विकास प्रणाली अंतर्गत की गई है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि वर्तमान में कुल 13097.145 मै.टन उर्वरक उपलब्ध है। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जायें तथा इन शिविरों में ऐसे पात्र हितग्राही जो योजनाओं के लाभ से शेष है, उनका पंजीयन कर लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जायें। बजट में सम्मिलित सडको की डीपीआर तैयार करने के निर्देश सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बजट में स्वीकृत सडको ग्राम गिलास से चंबल नहर होते हुए खेडा मार्ग तक, तलावदा रोड से बहरामपुरा माली बस्ती की ओर, सेंसईपुरा मोरावन टिकटोली मार्ग, सलापुरा नहर से नागदा तक पहुंच मार्ग, सोठवा से रन्नौद मार्ग, चंबल नहर सामाखाड से नयागांव बावडीचापा तक सडक निर्माण की डीपीआर शीघ्रता से तैयार कराई जाये तथा आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। उक्त कार्यो में उनके सहयोग की आवश्यकता हो तो अवगत कराया जायें। वर्षा पूर्व शुरू होंगे मानपुर और चंबल नहर-नागदा पुल सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर को ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि वर्षा से पूर्व मानपुर तथा चंबल नहर स्थित सीप नदी पर बन रहे नागदा पुल को शुरू करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरोदा में सीप नदी पर बनने वाले पुल के लिए टेण्डर की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार निमोदामठ में भी पुल की ड्रांइग बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोडने के लिए पनवाड में पार्वती नदी पर बनने वाले पुल के लिए 53.38 करोड रूपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

ई विकास प्रणाली के तहत ऐसे बुक करें खाद के लिए टोकन
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur 
#श्योपुर

ई विकास प्रणाली के तहत ऐसे बुक करें खाद के लिए टोकन - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

वीरपुर पंचायत भवन में लगा शिविर, 12 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पंचायत भवन वीरपुर में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 12 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये।

एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 12 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 12 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

वीरपुर पंचायत भवन में लगा शिविर, 12 को लगाये कृत्रिम हाथ-पैर ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पंचायत भवन वीरपुर में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 12 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर मौके पर ही बनाकर लगाये गये। एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 12 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 16 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 12 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव विशेष उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

रायपुरा में बावड़ी की साफ-सफाई एवं पूजन
  -----
  #श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम रायपुरा की प्राचीन बावड़ी पर गत दिवस साफ-सफाई एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने कहा कि प्राचीन नदी, तालाब और कुएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी समय-समय पर साफ-सफाई एवं संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से कम से कम एक फलदार वृक्ष लगाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि भास्कराचार्य टकसाली, प्रस्फुटन समिति जाटखेड़ा के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, सचिव रामस्वरूप सुमन, रामकिशोर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

रायपुरा में बावड़ी की साफ-सफाई एवं पूजन ----- #श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम रायपुरा की प्राचीन बावड़ी पर गत दिवस साफ-सफाई एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने कहा कि प्राचीन नदी, तालाब और कुएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी समय-समय पर साफ-सफाई एवं संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से कम से कम एक फलदार वृक्ष लगाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि भास्कराचार्य टकसाली, प्रस्फुटन समिति जाटखेड़ा के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, सचिव रामस्वरूप सुमन, रामकिशोर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित रेंज ऑफिस का लोकार्पण
------
#श्योपुर-/ शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर के सामने स्थित सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित वन परीक्षेत्र कार्यालय भवन का लोकार्पण वन संरक्षक, वनवृत्त ग्वालियर श्री लवित भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा भवन की साज-सज्जा की सराहना की।

इस अवसर पर श्री लवित भारती ने कहा कि वन संपदा का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। श्योपुर की वन संपदा और चीता प्रोजेक्ट ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में डीएफओ के.एस. रंधा, उप वनमंडलाधिकारी संजीव कुमार, वन परीक्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित रेंज ऑफिस का लोकार्पण ------ #श्योपुर-/ शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर के सामने स्थित सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित वन परीक्षेत्र कार्यालय भवन का लोकार्पण वन संरक्षक, वनवृत्त ग्वालियर श्री लवित भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा भवन की साज-सज्जा की सराहना की। इस अवसर पर श्री लवित भारती ने कहा कि वन संपदा का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। श्योपुर की वन संपदा और चीता प्रोजेक्ट ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डीएफओ के.एस. रंधा, उप वनमंडलाधिकारी संजीव कुमार, वन परीक्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

योजना दर्शन - प्रधानमंत्री वंदन योजना - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर - Sheopur News