बिलासपुर के मस्तुरी में स्कूली छात्राओं के बीच सड़क पर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल की कुछ छात्राओं के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मस्तुरी के एरामशाही स्कूल के आसपास की बताई जा रही है, जहाँ कुछ स्कूली युवतियां आपस में उलझ गईं और उनके बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। इस प्रकार की घटनाओं से शिक्षा जगत और स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है, तथा इस पर संज्ञान लेने की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026