दिघलबैंक: उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय डिग्री महाविद्यालय दिघलबैंक का उद्घाटन समारोह 15 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय तुलसिया परिसर में संपन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी, डीडीसी, डीपीओ (स्थापना) राजकमल , स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उद्घाटन के साथ ही महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कॉलेज खुलने की खबर से स्थानीय लोगों और छात्रों में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु क्षेत्रीय सभी लोग सादर आमंत्रित हैं।
#education #collegelife #NewsUpdate #newstoday
#digreecollege #Tulsia #newsfeed