Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में किसान यूनियन एवं कृषको द्वारा अन्ना प्रथा, विद्युत की समस्या, सिंचाई एवं उर्वरक खरीफ की बुवाई हेतु प्रयाप्त मात्रा मे उर्वरक की उपलब्धता हेतु कृषको द्वारा समस्या उठाई गयी। जिस पर समस्त विभाग के अधिकारियों से वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी ली गयी तथा कृषको को वर्तमान में संचालित समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया की बीज पर्याप्त मात्रा मे विभाग में उपलब्ध है एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत आवश्यक कृषि यंत्रो की बुकिंग दिनांक 16.07.2026 से 30.07.2026 तक की जाएगी कृषक कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर स्वयं बुकिंग कर सकते है। बुकिंग के पश्चात ई० लाटरी के माध्यम से जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे चयन की कार्यवाही की जायेगी जिलाधिकारी ने कृषको को अवगत कराया की सभी आवारा गौवंशों को शीघ्र ही संरक्षित करा दिया जाएगा जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया की समस्त विकास खण्ड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर समस्त गौशालाओं मे गौवशो को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया जाय। खाद को लेकर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया की समस्त समितियों मे समय से उर्वरक की उपलब्धता करायी जाय तथा यह भी सुनश्चित किया जाय की उर्वरक वितरण मे कृषको को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। तथा कृषको को बताया गया की समस्त समितियों मे उर्वरक समय से डी०ए०पी० एवं यूरिया भेजी जा रही है जिससे कृषको को उर्वरक के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बरवारा समिति मे POS मशीन न होने पर निर्देशित किया गया की 02 दिवस के अन्दर POS मशीन की ब्यवस्था की जाय। विद्युत की समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर एवं कर्वी को निर्देशित किया गया। उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आर० के०, वर्मा, एस०ओ०सी० मनोहर लाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० जितेन्द्र सिंह, भा० कि०यू० के राम सिंह राही एवं शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Manikpur, Chitrakoot | Jul 16, 2026

MORE NEWS