बाजपुर केलाखेड़ा ग्राम पंचायत रामपुरकाजी में नदी किनारे कुछ युवकों द्वारा नशा करने की शिकायत सामने आने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर बाजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुरी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दिखाई दी, जिस पर ग्राम प्रधान मनदीप नरवाल का नाम लिखा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।