*एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 6 वर्ष से फरार 15 हजार रुपये का इनामी, वांछित अपराधी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 22 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बस्सी थाना पुलिस ने डीएसटी बाड़मेर के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाए गए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम मय जाप्ते के द्वारा सतत आसूचना संकलन कर पुलिस थाना बस्सी के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 6 वर्ष से फरार वांछित आरोपी ओमप्रकाश पुत्र नारायणराम जाट निवासी खारा, थाना रामसर, जिला बाड़मेर को डीएसटी बाड़मेर के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी ओमप्रकाश को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोप�