पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी
-पुटुंगा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न, सांसद ने खेल मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
आनंदपुर: प्रखंड के सुदूरवर्ती उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुटुंगा में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।