
अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जुलाई को पुलिस ने पटौदी रोड डबल फाटक के नजदीक नाकाबंदी करके एक टाटा कैरी गाड़ी को चैक किया तो उसमें कुल 150 पेटी (अंग्रेजी, देशी व बीयर) अवैध शराब बरामद हुई: जिनमे 90 पेटी अवैध देशी शराब, 25 पेटी अंग्रेजी शराब व 35 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस द्वारा टाटा कैरी चालक विकास उर्फ तर्रे निवासी गांव चिल्हड से शराब का परमिट व लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह शराब गांव चिल्हड निवासी कपिल के कहने पर वह राजस्थान ले जा रहा था। जिस पर पुलिस ने टाटा कैरी को शराब सहित कब्जे में लेकर थाना सदर रेवाड़ी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी विकास उर्फ तर्रे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव चिल्हड निवासी कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
"अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।"
.....................................................
Rewari, Rewari | Aug 22, 2026