दतिया म प्र 🆕 दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए ₹8.60 लाख नकद और करीब ₹13.60 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को जैतपुर निवासी के घर से नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी हुआ था। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की रकम और जेवरात बरामद किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत ₹22.20 लाख बताई गई है।
#MPNews #MP #bundelkhand #datia