खरगापुर के पास ट्रेन पर पथराव! S-1 और जनरल कोच बने निशाना, यात्री घायल होने की सूचना
इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पथराव से मची अफरा-तफरी!
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर स्टेशन के पास डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की सूचना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के S-1 और जनरल कोच को निशाना बनाया गया। पत्थर लगने से खिड़कियों के शीशे टूटने और कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
यात्रियों के मुताबिक, 3 तारीख को भी इसी ट्रेन में पथराव की घटना सामने आई थी। घटना की सूचना के बाद GRP/RPF मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।
ट्रेन में मौजूद छतरपुर निवासी रविंद सिंह ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की।
⚠️ पथराव किसने और क्यों किया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
आप भी ट्रेन में सफर कर रहे थे? घटना से जुड़ी जानकारी/वीडियो हमें भेजें।
#छतरपुर #टीकमगढ़ #खरगापुर #TrainStonePelting #IndorePrayagrajExpress RailwayNews GRP RPF BundeliBhaukaalNews BundelkhandNews