#भरतपुर। नदबई में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना कराने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जुटाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।