डीएवी मोकामा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
मोकामा। डीएवी पब्लिक स्कूल, मोकामा के विद्यार्थियों ने कोच विवेक के नेतृत्व में विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई। वॉलीबॉल टीम ने कप्तान शिवम व उपकप्तान केशव के नेतृत्व में शानदार खेल दिखाते हुए ओवरऑल बिहार चैंपियन का खिताब हासिल किया।
एथलेटिक्स में आयुष ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण, भारोत्तोलन में काजल ने रजत तथा कुश्ती में कृष्ण कन्हैया ने स्वर्ण, नितिन सिंह व आर्यन ने रजत और आयुष ने कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. जया जेसवाल एवं विद्यालय के शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#Mokama
Mokameh, Patna | Sep 2, 2026