Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

कालपी में युवती के लापता होने से लेकर किसान पर हमले तक, तीन मामलों में मुकदमे लमसर में 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, कहटा में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला; जोल्हूपुर में बाइक-मोबाइल चोरी कालपी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने संबंधित मामलों में जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप ग्राम लमसर में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली कालपी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी पुत्री घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पिता ने गांव के ही अनुरोध पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र घायल ग्राम कहटा में खेत में जानवर चराने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। इंद्रपाल के अनुसार 10 अगस्त की शाम वह अपने पिता शिवपाल के साथ खेत पर गया था। आरोप है कि वहां भोला जानवर चरा रहा था। रोकने पर विवाद बढ़ गया और भोला ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से शिवपाल के सिर पर हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे इंद्रपाल के साथ भी भोला, वीरेंद्र, राम सजीवन और सुनील ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। आटा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जोल्हूपुर में बाइक और मोबाइल चोरी वहीं जोल्हूपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी होने के मामले में पिरौना निवासी उमाकांत की शिकायत पर कालपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक 28 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान उसकी बाइक और मोबाइल गायब हो गए। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। #कालपी #जालौन #कालपी_पुलिस #जालौन_पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़ #क्राइम_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #कुल्हाड़ी_से_हमला #बाइक_चोरी #मोबाइल_चोरी #जोल्हूपुर #लमसर #कहटा #आटा_थाना #पुलिस_जांच #CrimeNews #JalaunNews #KalpiNews

Kalpi, Jalaun | Aug 13, 2026

MORE NEWS

जालौन ब्रेकिंग: अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जालौन। कैलिया थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने यह कार्रवाई रतनपुरा मोड़ के पास की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
 तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। 
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। 
पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

#JalaunBreaking #JalaunNews #KailiyaPolice #PoliceAction #IllegalWeapon #Tamanchा #Arrest #CrimeNews #UPPolice #JalaunPolice #CrimeNewsJalaun #BreakingNews #SonuMaharaj

जालौन ब्रेकिंग: अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार जालौन। कैलिया थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रतनपुरा मोड़ के पास की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव प्रताप सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। #JalaunBreaking #JalaunNews #KailiyaPolice #PoliceAction #IllegalWeapon #Tamanchा #Arrest #CrimeNews #UPPolice #JalaunPolice #CrimeNewsJalaun #BreakingNews #SonuMaharaj

Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026

रामपुरा पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर खोली मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की गुत्थी

जालौन थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। 
सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना रामपुरा में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 दर्ज किए गए थे।
 इन घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को रामपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। 
मौका मिलने पर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी की जाती थी और लॉक नहीं खुलने पर उसे तोड़ दिया जाता था।
 चोरी के बाद मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने तथा कुछ वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ी को बेचने की बात भी सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरदीप चंदेल उर्फ बन्टी, शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशू चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन, पेचकस, हथौड़ा तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स बरामद हुए हैं।
 इसके अलावा एक सीजशुदा मोटरसाइकिल को भी कार्रवाई में शामिल किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
 पुलिस टीम ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुरा सहित पुलिस बल शामिल रहा।

#जालौन #रामपुरा #रामपुरापुलिस #पुलिस  #ताजाखबर #यूपीपुलिस #उत्तरप्रदेशपुलिस #Jalaun #Rampura #JalaunPolice #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #UPNews #कालपी #उरई #जालौनन्यूज #जालौनब्रेकिंग #रामपुराब्रेकिंग #पुलिसन्यूज

रामपुरा पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर खोली मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की गुत्थी जालौन थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना रामपुरा में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को रामपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी की जाती थी और लॉक नहीं खुलने पर उसे तोड़ दिया जाता था। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने तथा कुछ वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ी को बेचने की बात भी सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरदीप चंदेल उर्फ बन्टी, शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशू चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन, पेचकस, हथौड़ा तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक सीजशुदा मोटरसाइकिल को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुरा सहित पुलिस बल शामिल रहा। #जालौन #रामपुरा #रामपुरापुलिस #पुलिस #ताजाखबर #यूपीपुलिस #उत्तरप्रदेशपुलिस #Jalaun #Rampura #JalaunPolice #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #UPNews #कालपी #उरई #जालौनन्यूज #जालौनब्रेकिंग #रामपुराब्रेकिंग #पुलिसन्यूज

Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026

वायरल वीडियो पर बढ़ा आक्रोश, युवक से मारपीट और महापुरुषों पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप

शिकायतकर्ता ने गोहन थाने में दी तहरीर, निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग

उरई/जालौन गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावर से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो को लेकर मामला गरमा गया है। 
वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। 
शिकायतकर्ता का दावा है कि युवक को जबरन महापुरुषों के संबंध में बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय शब्द बोलने और नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया।

मामले को लेकर शिवम सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रामहेतपुरा, थाना माधौगढ़ ने थाना गोहन में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। तहरीर में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए ग्राम नावर निवासी बताए जा रहे एक युवक समेत अन्य लोगों पर मारपीट और युवक को अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, वीडियो की सत्यता की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 साथ ही तहरीर में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग भी की गई है।

पुलिस जांच के बाद साफ होगी सच्चाई

वायरल वीडियो और तहरीर में लगाए गए आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 ऐसे में वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी मानने के बजाय पुलिस जांच महत्वपूर्ण होगी। 
पुलिस जांच में वीडियो की वास्तविकता, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक के साथ मारपीट और महापुरुषों के अपमान से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कब तक पूरी होगी और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?

#Jalaun #Urai #Gohan #Nawar #JalaunPolice #ViralVideo #BreakingNews #JalaunNews #UPPolice #PoliceInvestigation #DalitYouth #SCSTAct 
#DrBRAmbedkar #KanshiRam #Justice #LawAndOrder #ViralNews #OriginalContent #SonuMaharaj #KalpiNews #UraiNews #JalaunBreaking #उत्तरप्रदेश #जालौन #गोहान #उरई
 #वायरलवीडियो

वायरल वीडियो पर बढ़ा आक्रोश, युवक से मारपीट और महापुरुषों पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ता ने गोहन थाने में दी तहरीर, निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग उरई/जालौन गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावर से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो को लेकर मामला गरमा गया है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि युवक को जबरन महापुरुषों के संबंध में बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय शब्द बोलने और नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। मामले को लेकर शिवम सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रामहेतपुरा, थाना माधौगढ़ ने थाना गोहन में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। तहरीर में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए ग्राम नावर निवासी बताए जा रहे एक युवक समेत अन्य लोगों पर मारपीट और युवक को अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, वीडियो की सत्यता की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही तहरीर में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग भी की गई है। पुलिस जांच के बाद साफ होगी सच्चाई वायरल वीडियो और तहरीर में लगाए गए आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी मानने के बजाय पुलिस जांच महत्वपूर्ण होगी। पुलिस जांच में वीडियो की वास्तविकता, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक के साथ मारपीट और महापुरुषों के अपमान से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कब तक पूरी होगी और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? #Jalaun #Urai #Gohan #Nawar #JalaunPolice #ViralVideo #BreakingNews #JalaunNews #UPPolice #PoliceInvestigation #DalitYouth #SCSTAct #DrBRAmbedkar #KanshiRam #Justice #LawAndOrder #ViralNews #OriginalContent #SonuMaharaj #KalpiNews #UraiNews #JalaunBreaking #उत्तरप्रदेश #जालौन #गोहान #उरई #वायरलवीडियो

Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026

जालौन में 15 अगस्त पर चोरों का परचम!
 एक ही मोहल्ले में तीन घरों पर धावा, सुरक्षा व्यवस्थाओ पर सवाल

 देश जहां 15 अगस्त पर आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना में चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
 स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इन घटनाओं से मोहल्ले में हड़कंप और लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने स्वर्गीय फूल सिंह यादव, दिवारी लाल राठौर और अध्यापक रवि राठौर के घरों को निशाना बनाया। 
एक ही मोहल्ले में तीन घरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है।

 सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा शहर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच था, तब चोर एक ही मोहल्ले में लगातार तीन घरों तक कैसे पहुंच गए?
क्या रात में पुलिस की गश्त पर्याप्त थी?
क्या संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई थी?
अगर चोर तीन घरों को निशाना बना सकते हैं तो आम नागरिक अपने घरों को कितना सुरक्षित समझें?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
चोरी हुए सामान और नुकसान का वास्तविक आकलन पीड़ितों की तहरीर तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अब बड़ा सवाल—15 अगस्त के दिन जालौन के तोपखाना मोहल्ले में तीन घरों को निशाना बनाने वाले चोर कब पुलिस की पकड़ में आएंगे और नगरवासियों को कब मिलेगी सुरक्षित माहौल की गारंटी?

#Jalaun #JalaunNews #BreakingNews #JalaunBreaking #Topkhana #CrimeNews #Police #JalaunPolice #UPPolice #CrimeReport #UPNews #OraiNews #KalpiNews #CrimeReporter #BreakingJalaun #LatestNews  #ViralNews

जालौन में 15 अगस्त पर चोरों का परचम! एक ही मोहल्ले में तीन घरों पर धावा, सुरक्षा व्यवस्थाओ पर सवाल देश जहां 15 अगस्त पर आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना में चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इन घटनाओं से मोहल्ले में हड़कंप और लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार चोरों ने स्वर्गीय फूल सिंह यादव, दिवारी लाल राठौर और अध्यापक रवि राठौर के घरों को निशाना बनाया। एक ही मोहल्ले में तीन घरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा शहर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच था, तब चोर एक ही मोहल्ले में लगातार तीन घरों तक कैसे पहुंच गए? क्या रात में पुलिस की गश्त पर्याप्त थी? क्या संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई थी? अगर चोर तीन घरों को निशाना बना सकते हैं तो आम नागरिक अपने घरों को कितना सुरक्षित समझें? स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी हुए सामान और नुकसान का वास्तविक आकलन पीड़ितों की तहरीर तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अब बड़ा सवाल—15 अगस्त के दिन जालौन के तोपखाना मोहल्ले में तीन घरों को निशाना बनाने वाले चोर कब पुलिस की पकड़ में आएंगे और नगरवासियों को कब मिलेगी सुरक्षित माहौल की गारंटी? #Jalaun #JalaunNews #BreakingNews #JalaunBreaking #Topkhana #CrimeNews #Police #JalaunPolice #UPPolice #CrimeReport #UPNews #OraiNews #KalpiNews #CrimeReporter #BreakingJalaun #LatestNews #ViralNews

Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026

जुल्म सहना भी जुल्म करने के बराबर है।

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची पत्रकारिता है।

#जुल्म_के_खिलाफ_आवाज #सच्ची_पत्रकारिता #सोनू_महाराज
 #कालपी #जालौन #पत्रकारिता #अन्याय_के_खिलाफ #आवाज_उठाओ #BreakingNews #JalaunNews

जुल्म सहना भी जुल्म करने के बराबर है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची पत्रकारिता है। #जुल्म_के_खिलाफ_आवाज #सच्ची_पत्रकारिता #सोनू_महाराज #कालपी #जालौन #पत्रकारिता #अन्याय_के_खिलाफ #आवाज_उठाओ #BreakingNews #JalaunNews

Kalpi, Jalaun | Aug 14, 2026

कालपी में युवती के लापता होने से लेकर किसान पर हमले तक, तीन मामलों में मुकदमे लमसर में 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, कहटा में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला; जोल्हूपुर में बाइक-मोबाइल चोरी कालपी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने संबंधित मामलों में जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप ग्राम लमसर में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली कालपी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी पुत्री घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पिता ने गांव के ही अनुरोध पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र घायल ग्राम कहटा में खेत में जानवर चराने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। इंद्रपाल के अनुसार 10 अगस्त की शाम वह अपने पिता शिवपाल के साथ खेत पर गया था। आरोप है कि वहां भोला जानवर चरा रहा था। रोकने पर विवाद बढ़ गया और भोला ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से शिवपाल के सिर पर हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे इंद्रपाल के साथ भी भोला, वीरेंद्र, राम सजीवन और सुनील ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। आटा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जोल्हूपुर में बाइक और मोबाइल चोरी वहीं जोल्हूपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी होने के मामले में पिरौना निवासी उमाकांत की शिकायत पर कालपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक 28 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान उसकी बाइक और मोबाइल गायब हो गए। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। #कालपी #जालौन #कालपी_पुलिस #जालौन_पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़ #क्राइम_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #कुल्हाड़ी_से_हमला #बाइक_चोरी #मोबाइल_चोरी #जोल्हूपुर #लमसर #कहटा #आटा_थाना #पुलिस_जांच #CrimeNews #JalaunNews #KalpiNews - Kalpi News