राजकोट में अतिक्रमण हटाने गये थे अधिकारी, चाय-नाश्ते में खर्च हुए 47 लाख, बिल देख कर उड़े होश।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
राजकोट। राजकोट महानगर पालिका क्षैत्र में फरवरी 2026 में चले तीन दिन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खर्च का बिल देखकर मनपा के होश उड़ गये हैं। 21 हजार कप चाय, 21 हजार गिलास नींबू शिकंजी, 7 लाख के गांठिया जलेबी, ढाई लाख मिनरल वाटर की बोतल के कुल 47 लाख का बिल देखकर मनपा अधिकारी सकते में आ गये। लोगों में भी चर्चा है कि अधिकारी - कर्मचारी अतिक्रमण हटाने गये थे या पिकनिक पर।