
सुशील दिवाकर
मेड़ता सिटी
नागौर
9667883702
दिव्यांगजन जागरूकता एवं सहायता शिविर 7 अक्टूबर को
मेड़ता सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग एवं प्रेस क्लब मेड़ता के संयुक्त तत्वावधान में समाज कल्याण सप्ताह के अंतिम दिन दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के बहुरंगी पोस्टर का आज एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार मालवीय, प्रेस क्लब संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, पुखराज टाक, संदीप बोहरा, अध्यक्ष नंदू श्री मंत्री, संरक्षक सुशील दिवाकर, सचिव मोहन मेहरिया, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र टेलर, लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा, प्रचार मंत्री सीपी पुजारी, अरविंद गोलियां सहित प्रेस क्लब के सदस्यों ने विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार मालवीय ने बताया कि शिविर का आयोजन 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेस क्लब कार्यालय, सिविल लाइन, मेड़ता सिटी में किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पेंशन संबंधी कार्य, पालनहार योजना से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक मार्गदर्शन, दिव्यांगजन उपकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन तथा कानूनी मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कैंप भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Merta, Nagaur | Oct 5, 2026