Public App Logo
तेजस्विनी महिला संगठन ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳 सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान प्रो. के.पी. सोरेन ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सह स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की मदद के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। #Seraikela #Adityapur #ChhotanagpurLive #IndependenceDay #TejaswiniMahilaSangathan #JharkhandNews #80thIndependenceDay - Adityapur Gamharia News